फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित...बिजली पानी की कमी के कारण लोग परेशान, हर तरफ मची हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली पानी की समस्या इतनी बढ़ गई है कि शहर में हर तरफ हाहाकार मची हुई है। कहीं बिजली नहीं है और कहीं पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस सबका कारण बिजली के लंबे कट बताए जा रहे हैं। गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और तापमान 44 डिग्री पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग की ओर से तापमान 47 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी के ऐसे मौसम में पानी और बिजली की सप्लाई बहुत जरूरी हो जाती है। जबकि शहर में बीते कुछ दिनों से बिजली की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। शहर में कुछ ऐसे इलाके भी हैं जिनमें पूरी रात लाइट नहीं आई और जिससे इन्वर्टर खत्म हो जाते हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आप की सरकार ने 300 यूनिट बिजली के बिल माफ करने का ऐलान किया है। अगर अभी यह हाल है तो बिजली मुफ्त होने के बाद क्या हाल होगा। उस समय तो बिजली मुश्किल से ही आएगी। गर्मी की तपस में लोगों का बुरा हाल हो चुका है। लोगों ने पावरकॉम से बिजली की समस्या को जल्द ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

हमारी सरकार को अभी दो महीने ही हुए हैं, डेराबस्सी का ऐसा हाल पिछली सरकारों की ओर से किया गया है। लोगों को उनके मुताबिक सुविधा नहीं दी गई। सबसे पहले पानी और बिजली की समस्या को हल किया जाएगा। गर्मी बहुत ज्यादा हो गई है, पावरकॉम अधिकारियों को ट्रांसफार्मर की कैपेसिटी बढ़ाकर समस्या का हल करने के आदेश दे दिए गए हैं। बारिश के मौसम से पहले बिजली पानी की किल्ल्त को दूर कर दिया जाएगा। -कुलजीत रंधावा, विधायक हलका डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें