फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव डुआं में बन रही कालोनियों का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव घडुआं के एक प्रॉपर्टी डीलर की ओर से गांव घडुआं में बन रही कॉलोनियों के खिलाफ एक याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की गई है। इसे लेकर गांववासियों ने रोष प्रकट करते हुए श्री गुरुद्वारा साहिब घडुआं में सरपंच नरिंदर सिंह गांधी के नेतृत्व में एक मीटिंग की। इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए नरिंदर सिंह गांधी, सर्बजीत सिंह, धरमिंदर सिंह ने बताया कि गांव के ही एक प्रॉपर्टी डीलर की ओर से गांव में बन रही कॉलोनियों के खिलाफ केस दायर किया गया है। इसमें गांव के किसानों की जमीनों की फर्दें उन्हें बिना पूछे ही साथ लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि यह डीलर एक बड़ी शैक्षणिक संस्था के लिए किसानों की जमीनों को सस्ते भाव में खरीदता आ रहा है। पिछली कांग्रेस सरकार की ओर से गांव घडुआं को नगर पंचायत का दर्जा के देकर गांव घडुआं, माम्मुपुर, सकरूलांपुर को इसमें शामिल किया गया था, लेकिन अब बाहर से आए कॉलोनाइजरों के कारण घडुआं नगर पंचायत में जमीनों का रेट बहुत बढ़ गया है और चारों ओर तरक्की हो रही है। इस कारण उक्त व्यक्ति के काम को धक्का लगा है और इसी कारण उक्त व्यक्ति ऐसा कर रहा है। उन्होंनें कथित तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त प्रॉपर्टी डीलर की ओर से कॉलोनाइजरों को केस में उलझाकर किसानों की जमीन सस्ते भाव में खरीद करके उक्त शैक्षणिक संस्था को दी जानी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अबर कोई कॉलोनी अवैध है तो नगर पंचायत उसके खिलाफ बनती कार्रवाई करे। ऐसी हरकतों के कारण गांव घडुआं में अपनी पूंजी निवेश करने आए या करने की सोचने वाले लोग यहां पूंजी निवेश नहीं करेंगे और होने वाला विकास रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उक्त व्यक्ति की ओर से दायर किया गया अपना केस वापस नहीं लिया जाता है तो उसके खिलाफ रोष धरना दिया जाएगा। दूसरी ओर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस दर्ज करने वाले संतोष भंडारी ने कहा कि उन्होंने यह केस अवैध कॉलोनियों के खिलाफ दर्ज किया है और मांग की गई है कि इन कॉलोनियों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। कई कॉलोनियों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा नहीं है। अब यहां नगर पंचायत बन चुकी है तो इसके विकास के लिए मास्टर प्लान भी बनना चाहिए।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- गांव घडुआं के निवासी मीटिंग करते हुये।
फोटो नंबर- 13 खरड़-फोटो नंबर 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें