फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ढंग से की जा रही दुकानों की उसारी, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ रोड पर कुछ दिन पहले किए जा रहे दुकानों के अवैध निर्माण को नगर काउंसिल ने यहां पर पार्किंग न छोड़ने के कारण काम बंद करवा दिया था। शनिवार-रविवार की छुट्टी होने के कारण शुक्रवार शाम को ही बिल्डर ने यहां पर निर्माण फिर से शुरू कर दिया था, यह देखकर स्थानीय लोगों ने इस अवैध निर्माण का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। यह आरोप लगाते हुए शिवा अपार्टमेंट्स के अध्यक्ष नारायण मित्तल, मोहित ओबेरॉय, अजीत कुमार, पंकज और सामाजिक कार्यकर्ता अवतार सिंह ने कहा कि जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों के इशारे पर बिना पार्किंग छोड़े दुकानें बनाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डर ने कुछ दिन पहले इन दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के कारण नगर काउंसिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिल्डर की ओर से अवैध रूप से खोदी गई नींव को तोड़ दिया गया। इस आरोप लगाया कि बिना पार्किंग छोड़े अवैध रूप से इन दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क करीब 20 फीट चौड़ी है, जिस पर अवैध दुकानें बनाई जा रही है। इससे इस सड़क पर भारी ट्रैफिक होगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डरों को कई बार पास नक्शे दिखाने के लिए कहा गया लेकिन बिल्डरों की ओर से उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस छोटे से क्षेत्र में अवैध दुकानें बनाई जा रही हैं। इस कारण लोग अपने वाहनों को उनके अपार्टमेंट के रास्ते में पार्क करेंगे और उन्हें भविष्य में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंचे बिल्डर संजय गोयल ने बताया कि वह बिल्डिंग बायलॉज की योजनाओं के तहत दुकानें बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों की ओर से उनके निर्माण को नहीं रोका गया है और न ही उनकी ओर से खोदी गई नींव को बंद किया है।
वहीं इस बारे में जब जीरकपुर नगर परिषद के कार्यवाहक अधिकारी गिरीश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी को भी नक्शे के बिना निर्माण करने की अनुमति नहीं है। अगर कहीं ऐसा किया जा रहा है तो इसकी जांच करने के बाद आरोपी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उच्च स्तरीय जांच की जाएगी
अगर लोगों की ओर से लगाए गए आरोप सही हैं और उक्त स्थल पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, तो इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों की मिलीभगत के बारे में कहा कि अगर नगर काउंसिल की ओर से गलत तरीके से नक्शे पास किए गए हैं, तो इसको गंभीरता से लेकर उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। -उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान नगर काउंसिल, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें