फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में सीवरेज कनेक्शन के लिए सड़क खोदकर दोबारा बनाना भूल जाते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बुनियादी सहूलतें हर एक व्यक्ति के लिए अनिवार्य हैं। लेकिन अगर अपनी सहूलियत के लिए दूसरे लोगों को परेशान कर दिया जाए, यह ठीक नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं वैध और अवैध तौर से डाले जाने सीवरेज कनेक्शन की, आम तौर पर देखा जा सकता है कि लोगों की ओर से सीवरेज का कनेक्शन जोड़ने के लिए सड़क खोद दी जाती है और कनेक्शन जोड़ने के बाद सड़क को ठीक करने के बजाए मिट्टी डालकर छोड़ दिया जाता है। इसके बाद जैसे-जैसे उसके ऊपर से वाहन गुजरते हैं तो यहां बने गड्ढे में भरी गई मिट्टी निकल जाती है और यहां बना गड्ढा लगातार बड़ा होता जाता है और यह लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। कई बार तो सीवरेज का गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है और बरसात के दिनों में पानी भरने से वाहनों को नुकसान होने लगता है।
विज्ञापन

शहर में वीआईपी रोड, कोहिनूर ढाबे से नगर काउंसिल रोड, लक्की ढाबे से पभात जाने वाली रोड, गाजीपुर रोड से किशनपुरा रोड, पीरमुछल्ला की अंदरूनी सड़कों और जीरकपुर की अंदरूनी सड़कों का यही हाल है। आप किसी भी रास्ते से निकल जाओ आपको वैध और अवैध कनेक्शन के कारण टूटी हुई सड़क मिल ही जाएगी। वीआइपी रोड निवासी करण बेदी की ओर से वीआइपी रोड पर किसी दुकानदार ने सीवरेज कनेक्शन जोड़ने के लिए सड़क खोदी थी तो उसकी शिकायत नगर काउंसिल के अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन उसका अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। जबकि सड़क को टूटे हुए एक सप्ताह से ऊपर का समय हो चुका है। यहां के मार्केट के लोगों का कहना है कि इस सड़क को नगर काउंसिल को ठीक करना चाहिए, लेकिन अधिकारी उनकी बात पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
रात में सड़क खोद कर जोड़ लेते हैं कनेक्शन
सीवरेज कनेक्शन जोड़ने के लिए सड़क खोदने के बाद उसे पक्की बनाए बिना ही छोड़ दिया जाता है। वहीं, अगर सड़क खोदकर वैध कनेक्शन जोड़ना हो तो दिन में ही जोड़ दिया जाता है और अगर अवैध कनेक्शन जोड़ना हो तो रात के अंधेरे में जल्दबाजी में मजदूर बुलाकर कनेक्शन जोड़कर रोड को पक्का किए बिना ही मिट्टी डालकर छोड़ दिया जाता। जबकि नगर काउंसिल की जिम्मेदारी बनती है कि सीवरेज का कनेक्शन करते समय मुलाजिम मौजूद रहें और उस जगह को पक्का जरूर किया जाए। लेकिन लोग आम मजदूर बुलाते हैं और फटाफट काम निपटाकर निकल जाते हैं। इसमें नगर काउंसिल अधिकारियों की लापरवाही ही सामने आती है। क्योंकि इसके बाद भी उस जगह को पक्का नहीं किया जाता।
विज्ञापन

अधिकारी कोट्स
वीआईपी रोड पर जो कनेक्शन जोड़ने के लिए सड़क खोदी गई थी। उस सड़क को काम होने के बाद सही ढंग से बनाने के आदेश दिए गए थे। अगर उन्होंने अब तक सड़क नहीं बनाई तो कल जाकर चेक करने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे कनेक्शनों की बात करें तो उसके लिए जो भी निजी मजदूर काम करते हैं। उनको बुलाकर समझा दिया जाएगा और जहां भी कोई गड्ढा मिलता है तो उसे पक्का करके ठीक कर दिया जाएगा।
कोट्स
बलटाना फर्नीचर मार्केट और बलटाना की अंदरूनी मार्केट के अंदर कई ऐसे सीवरेज के कनेक्शन जोड़े गए हैं जो मिट्टी डालकर ऊपर से कच्चे छोड़ दिए हैं। इनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उनमें गाड़ियां टूट रही हैं और लोग गिर जाते हैं। उनको जल्दी ठीक कर देना चाहिए। - साहिल अरोड़ा, दुकानदार फर्नीचर मार्केट, बलटाना
कोट्स
हाई स्ट्रीट मार्केट के बिल्कुल सामने वीआइपी रोड पर किसी ने सीवरेज का कनेक्शन करने के बाद रोड को टूटा हुआ ही छोड़ दिया है। जिसकी शिकायत नगर काउंसिल जीरकपुर को कर दी गई है। देखते हैं कब तक सड़क को ठीक करवाते हैं। - करण बेदी, निवासी वीआईपी रोड।
कोट्स
शहर की अंदरूनी सड़कें और वीआइपी रोड जगह-जगह से टूटी हुई है। इसका कारण सीवरेज के कनेक्शन करके उस जगह को कच्चा ही छोड़ देना है। हमने नगर काउंसिल अधिकारियों से अपील की है कि जल्द इन गड्ढों को भर दें ताकि कोई हादसा न हो। - नितिन कुमार निवासी वीआईपी रोड।
कोट्स
मेरी लोहगढ़ क्षेत्र में वर्कशॉप है और मैं रोजाना जिन सड़कों से गुजरता हूं उनमें गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई बार मेरे सामने दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हुए हैं। मेरी लोगों से यहीं अपील है कि जब भी सीवरेज का कनेक्शन जोड़ने के लिए सड़क तोड़ते हैं तो इसके बाद उसे पक्की तरह से ठीक भी कर देना चाहिए। जिससे किसी को नुकसान न हो। - सुरजीत सैनी, दुकानदार लोहगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें