मोहाली। शिरोमणि अकाली दल की तरफ मोहाली विधानसभा चुनाव के लिए उतारे गए उम्मीदवार परविंदर सिंह सोहाना के पास भले ही करोड़ों रुपये की संपत्ति और बैंक के खातों में लाखों रुपये जमा है। लेकिन, उनके हाथ में 90 हजार नकद है। जबकि उनकी पत्नी परमजीत कौर के पास 100 ग्राम सोना है।
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार से शुरू हुई प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले में 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 2 मोहाली और 3 खरड़ हलका से प्रत्याशी हैं। वहीं, नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में शिरोमणि अकाली दल से 4 और एक आजाद प्रत्याशी द्वारा दाखिल किया गया है। विधानसभा हलका मोहाली से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी परविंदर सिंह बैदवान और कवरिंग प्रत्याशी के रूप में पत्नी हरजिंदर कौर बैदवान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह खरड़ हलके से शिरोमणि अकाली दल रणजीत सिंह गिल, पत्नी परमजीत कौर गिल ने बतौर कवरिंग उम्मीदवार और आजाद उम्मीदवार मनवीर सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
पेशे से किसान हैं परविंदर सिंह सोहाना
चुनाव आयोग के पास दाखिल किए नामांकन पत्र में शिरोमणि अकाली दल से प्रत्याशी परविंदर सिंह बैदवान के पास पास 90 हजार नकद और पत्नी हरजिंदर कौर के पास 100 ग्राम सोना है। इसके अलावा परविंदर बैदवान के 1 लग्जरी इंडेवर कार सहित कुल 3 गाड़ियों के मालिक हैं। परविंदर सिंह पेशे से किसान हैं, जिनके पास 1 करोड़ों रुपये से अधिक की संपत्ति है।