फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में 1489 लोगों को हुआ कोरोना, 2 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में 1489 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीते दो दिन में 2594 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है, जो कि राहत की खबर है। जिले में अभी तक 91155 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 82896 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि अब तक 1116 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग की ओर से बुखार से पीड़ित 5776 लोगों की सैंपिलिंग की गई थी। इनमें से 1489 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में सबसे ज्यादा मोहाली से 619, ढकोली से 263, खरड़ से 313, डेराबस्सी से 91, बूथगढ़ से 76, घड़ूआं से 44, कुराली से 24, लालड़ू से 15, बनूड़ से 7 केस शामिल हैं। डीसी ईशा कालिया ने लोगों से अपील है कि बाजारों में घूमते समय मुंह पर मास्क जरूर पहनेें और सामाजिक दूरी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें