फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: निजी स्कूल के छात्र में दिखे मंकी पॉक्स जैसे लक्षण, सिविल सर्जन बोलीं-हैंड एंड फुट बीमारी है

Fri, 22 Jul 2022 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

मोहाली के निजी स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में एक बच्चे में बीमारी के लक्षण दिखे थे। इसके बाद स्कूल ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उक्त कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन कर दी थी।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स संक्रमण - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के एक निजी स्कूल में एक छात्र में मंकी पॉक्स जैसे लक्षण दिखने के बाद दहशत फैल गई। मामला ध्यान में आने के बाद स्कूल ने कुछ कक्षाओं में छुट्टी कर दी है। हालांकि सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर का कहना है कि यह मंकी पॉक्स का केस नहीं है। बच्चा हैंड एंड फुट बीमारी से पीड़ित है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में एक बच्चे में बीमारी के लक्षण दिखे थे। इसके बाद स्कूल ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उक्त कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन कर दी थी। अन्य कक्षाएं सामान्य रूप से चल रही थी। इसके बाद सेहत विभाग की तरफ से कुछ सैंपल भी लिए गए थे। सिविल सर्जन ने बताया कि किसी भी बच्चे में मंकी पाक्स बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। सेहत विभाग जल्दी ही इस बारे में जानकारी देगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें