फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमते ही बाहरी नेताओं और समर्थकों को छोड़ना होगा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में बीस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार 18 फरवरी शाम को थम जाएगा। इसके बाद से उम्मीदवारों के बाहरी जिलों के रिश्तेदारों व समर्थकों को इलाका छोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने वाले नेताओं व उनके समर्थकों पर केस दर्ज किए जाएंगे। यह चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह आदेश सिविल पर्सोनल, आर्मी, पैरा मिल्ट्री फोर्स व पुलिस ड्रेस, सांसद, हलका विधायकों पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करीब एक महीने से चुनाव प्रचार चल रहा है, लेकिन चुनाव से ठीक 48 घंटे चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है। उनका कहना है कि निर्वाचन कमीशन की तरफ से जारी की गई हिदायतों की पालन को यकीनी बनाने की जिम्मेदारी एसएपी पर रहेगी। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी हाल /होटल/ लाज रेस्टोरेंट आदि की चेकिंग करवाकर देखेंगे कि बाहरी लोगों को रिहायश तो नहीं मुहैया करवाई गई है। साथ ही बाहरी राज्यों के लोग जो वोटर नहीं है, उनकी सूचियां बनाई जाएंगी।
जिले में कुल सात लाख 94 हजार वोटर
जिले में कुल सात लाख 94 हजार 983 वोटर अपनी वोट का भुगतान करेंगे। वोटर में महिलाओं की गिनती 377635 हैं, जबकि पुरुषों की गिनती 415456 है। थर्ड जेंडर वोटर की गिनती 43 है। 1849 वोटर सर्विस इलेक्टोरस हैं और जिले में कुल पोलिंग स्टेशनों की गिनती 907 है। हर एक पोलिंग स्टेशन पर 874 वोटरों की औसत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें