मोहाली। जिले में मंगलवार को 123 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। वहीं 56 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने कहा कि मंगलवार को आए नए मरीजों के बाद अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 503 हो गई है। जिले में अभी तक 95243 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में चुके हैं, इनमें से 93596 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1144 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को आए नए मामलों में मोहाली से 24, ढकोली से 17, खरड़ से 8, बूथगढ़ से 3, घडुआं से 3, डेराबस्सी से 1 केस शामिल है। इन सभी का इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। संवाद