फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी... पैसे का लाचल देकर खाते खुलवाए, फिर ठगी की रकम उन्हीं खातों में डालकर निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कि बड़े शातिर तरीके से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। यह लोग प्रवासी या कम पढ़े लिखे लोगों को पांच हजार रुपये का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाता खुलवाते थे, जबकि फार्म में मोबाइल नंबर आदि अपना भरते थे। साथ ही लोगों के एटीएम और अन्य दस्तावेज भी अपने पास रखते थे। इसके बाद वह जब ऑनलाइन ठगी करते थे तो सभी पैसे उक्त खातों में ट्रांसफर कर आसानी से निकाल लेते थे। ऐसे में उन पर कोई संदेह भी नहीं करता था। थाना फेज-1 की पुलिस ने ऐसे छह लोगों पर ठगी का केस दर्ज किया है, साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शातिरों की पहचान आकाश, अमरीक नरूला और मितम यादव के रूप में हुई है। जबकि इनके साथी रियाज अहमद, सागर और शकील अहमद फरार हैं। यह सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 9 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह गिरोह पूरी रणनीति के साथ ठगी करता था। यह विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे। जबकि इस गिरोह के तीन लोग कोलकाता में थे। वह वहां पर कॉल सेंटर चलाते हैं। साथ ही लोगों के खातों से ऑनलाइन ठगी मारते हैं और जो उक्त लोगों ने खाते खुलवाए होते थे, उसमें वह रकम डाल देते थे। जिसके बाद वह आसानी से पैसे निकाल देते थे।
इस गिरोह के शातिर काफी दिनों से मोहाली में सक्रिय थे। जैसे ही पुलिस को इस संबंधी सूचना मिली उसके बाद उक्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि अब तक करी 19 लोगों के उन्होंने खाते खुलवाए हुए हैं। साथ ही गांव मदनपुर और इसके आसपास के इलाके में रह रहे थे। बता दें कि अपनी तरह का यह नया गिरोह सामने आया है और पुलिस अब इससे जुड़े सभी शातिरों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें