मोहाली। वीआईपी जिले में शुक्रवार को एक और व्यक्ति कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया, जबकि एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। साथ ही 7 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। दो दिन में यह लगातार दूसरी मौत है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस दौरान 4000 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसमें 2461 को पहली और 1949 लोगों को दूसरी डोज लगी।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि भले ही कोरोना कमजोर पड़ रहा है, लेकिन कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही 18 साल से अधिक उम्र के लोग टीकाकरण जरूर करवाएं। जिले में 41 सरकारी संस्थानों पर टीकाकरण मुफ्त हो रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना महामारी से जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसके बारे में ज्यादा जानकारी प्रशासन की ओर से मुहैया नहीं करवाई गई। वहीं, जिले में अब तक कोरोना के 68739 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 67639 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी तक 1066 लोगों की मौत हो चुकी है। संवाद