मोहाली। जिले में शुक्रवार को कोरोना महामारी से जहां एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 39 संक्रमित मरीज मिले। हालांकि 32 मरीज ठीक भी हुए। डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करे। ऐसा करने से ही कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है। 12 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहल के आधार पर टीकाकरण की नसीहत दी है। शुक्रवार को कुल 1108 लोगों के कोरोना संबंधी सैंपल लिए गए। इनमें 432 सरकारी और 676 निजी अस्पतालों में लिए गए। ग्रामीण इलाकों में अब चौदह सक्रिय मरीज हैं, जबकि शेष मरीज शहरी इलाके से संबंधित है। याद रहे कि जिले में अब 96546 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 95152 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 1151 लोगों की मौत हुई है।
1260 लोगों ने करवाया कोरोना टीकाकरण
मोहाली। जिले में शुक्रवार को तीनों सब डिवीजन खरड़, मोहाली और डेराबस्सी में विशेष कैंप लगाकर कोरोना टीकाकरण मुहिम चलाई गई। इस दौरान कुल 1260 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया। 90 लोगों को पहला व 270 को दूसरा टीका लगा, जबकि 900 लोगों को बूस्टर डोज लगी। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 20.63 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसमें 11.50 लाख लोगों को पहला व 8.68 लाख को दूसरा व 44063 लोगों को बूस्टर टीका लगा है।