फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर के गांव नाभा में तैयार होंगे ओलंपिक खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। केंद्रीय खेल विभाग की ओर से जिला जीरकपुर के गांव नाभा में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रीजनल स्पोर्ट्स सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें ओलंपिक जैसी बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। यह जानकारी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर रमेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि केंद्र का अभी एडमिन ब्लॉक बनकर तैयार हो चुका है और आने वाले समय में इसका निर्माण पूरा करके इसे शुरू किया जाएगा और जीरकपुर के गांव नाभा में बनने वाले इस रीजनल स्पोर्ट्स सेंटर में पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आदि राज्यों से आने वाले युवाओं को तराशकर बेहतरीन खिलाड़ी बनाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर के गांव नाभा में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से खेल स्टेडियम बनाने का फैसला लिया था, जिसकी कार्रवाई को शुरू करते हुए यहां सबसे पहले जमीन की निशानदेही की गई और इसके बाद स्टेडियम को लेकर एडमिन ब्लॉक बनकर तैयार किया गया। वहीं, दूसरी ओर, अथॉरिटी की ओर से बनाए जाने वाले इस स्टेडियम के अंदर खिलाड़ी को वे सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जिसकी जरूरत खिलाड़ी को मैदान के अंदर होती है। इसमें उक्त सभी राज्यों के युवा अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन

बॉक्स
18 एकड़ में बनकर तैयार होगा स्पोर्ट्स सेंटर
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जिला मोहाली के अधीन जीरकपुर के गांव नाभा के अंदर खेल विभाग की ओर से 18 एकड़ जमीन चयनित की गई है और इसमेें स्पोर्ट्स अथारिटी की ओर से एडमिन ब्लॉक के अलावा फुटबाल खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए घास युक्त मैदान बनाया जाएगा। इसके अलावा इनडोर खेलों के लिए स्टेडियम बनेगा, जिसमें विशेषज्ञ कोचों की मदद से अलग-अलग खेलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। वहीं, इस स्पोर्ट्स सेंटर में खिलाड़ियों के रहने के लिए लड़के और लड़कियों के लिए अलग से हॉस्टल की सुविधा भी होगी, जिससे खिलाड़ी केवल अपने खेल की तरफ ही ध्यान दे सकें।
खेल विभाग से प्रस्ताव को मिली मंजूरी
जीरकपुर के गांव नाभा में करीब 18 एकड़ जमीन पर राष्ट्र्रीय स्तर का स्पोर्ट्स सेंटर बनाया जा रहा है। इसका एडमिन ब्लॉक बनकर तैयार हो चुका है और इससे आगे की कार्यवाही को लेकर खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव को मंजूरियां मिल चुकी हैं। अलग-अलग कंपनियों के साथ निर्माण कार्यों के लिए बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन

- रमेश कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर, रीजनल स्पोर्ट्स सेंटर जीरकपुर, स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें