मोहाली। पिछले एक महीने से धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने कोरोना के मामले बढ़ते देख हड़ताल खत्म कर दी है। फेज-6 मेडिकल कॉलेज में काम कर रही 67 नर्सों ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। ऐसे में उनकी जरूरत मरीजों को है। नर्सिंग स्टाफ ने फिर से फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर मोर्चा संभाल लिया है। वहीं हर वार्ड में चल रही स्टाफ की कमी पूरी होने से मरीजों में राहत देखी गई।
बता दें कि पिछले 30 दिनों से पंजाब भर के स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली नर्सिंग स्टाफ द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही थी। वहीं नर्सिंग संगठन के नेताओं द्वारा बार बार सरकार के मंत्रियों से मांगों को लेकर गुहार लगाई गई, सरकार के द्वारा बात सून कर भी मांगें नहीं मानी गई। वहीं विधान सभा के लिए होने वाले चुनावों की घोषणा होने के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को हौसला टूट गया। वहीं मोहाली नर्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परमिंदर कौर ने बताया कि दिन प्रति दिन कोरोना वायरस से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। वहीं मरीजों को हालात को देखते हुए हम सभी ने अपनी अपनी ड्यूटी पर वापस लौटने का फैसला किया है। इसके साथ ही सरकार के खिलाफ हमारे रोष प्रदर्शन चलता रहेगा। चुनावों के बाद फिर से इन मांगों को उठाया जाएगा।