फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेयर के बिजनेस पार्टनर से फोन पर मांगी बीस लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के नजदीकियों के सेक्टर-80 स्थित क्लब के बाहर फायरिंग करने और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि सोमवार को इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। अब पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के छोटे भाई एवं नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के बिनजेस पार्टनर पारस महाजन से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह रकम न देने पर उन्हें अगवा करके जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस मामले में मटौर थाने की पुलिस ने पारस महाजन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और जाने से मारने की धमकियां देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पारस महाजन ने बताया कि वह फेज-3बी1 में रहते हैं और एक नामी रियल एस्टेट कंपनी चलाते हैं। 16 मार्च को उनके निजी मोबाइल नंबर पर विदेश के नंबर से कॉल आई। इसमें अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने अपने दोस्त अरविंद सिंह को पूरी बात बताई तो अरविंद ने उसी नंबर पर फोन मिलाया तो फोन उठाने वाले ने कहा कि वह खतरनाक गैंगस्टर है, उन्हें 20 लाख रुपये चाहिए। अगर पारस महाजन ने यह रकम उन्हें नहीं दी तो इसके घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। इससे महाजन का परिवार काफी सहम हुआ है और उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी का पता लगाकर उसे जल्द पकड़ें।
रंगदारी के पहले मामले में दो युवकों को मिल चुकी क्लीन चिट
10 मार्च को सेक्टर-80 स्थित ब्रू ब्रोस क्लब के प्रबंधकों से फोन पर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उसी रात क्लब के बाहर फायरिंग हुई थी। एक गोली क्लब की दूसरी मंजिल के शीशे से लगी थी। जबकि दूसरा हवाई फायर था। इसके बाद वहां एक कार आई थी, जो कि मौजूदा विधायक की कंपनी की थी। पुलिस ने क्लब मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज किया था। हालांकि कार सवार युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें क्लीन चिट दे थी। साथ ही जांच साइबर टीम को सौंपी थी। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें