फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के खिलाफ कार्रवाई न करने पर भड़के परिजन, थाना घेर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। विशाल साहनी के खुदकुशी करने के मामले में पांच दिन बाद परिजनों ने पड़ोस की एक युवती पर ब्लैकमेल करने और सुसाइड नोट मिटाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं युवती के खिलाफ कार्रवाई न करने पर सोमवार को युवक के परिजनों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने सबूत के तौर पर पुलिस को वीडियो फुटेज भी दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पभात क्षेत्र शिवा एनक्लेव निवासी 21 वर्षीय युवक विशाल साहनी ने 16 मार्च को खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नही मिला था। पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इसके बाद परिजनों को पड़ोस में रहने वाली एक युवती के बारे में जानकारी मिली कि विशाल की मौत के पीछे उसका हाथ है। उन्होंने इसकी शिकायत 19 मार्च को पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए युवक के परिजनों ने रिश्तेदारों के साथ जीरकपुर थाने का घेराव किया।
मृतक के पिता दविंदर साहनी, मां मंजू देवी, बड़े भाई विकास और छोटे भाई वीरमान ने बताया कि घटना के दो दिन बाद पड़ोसी मुनी देवी ने उन्हें बताया कि बेबी नामक युवती ने सुसाइड नोट और डायरी को उठा लिया था और नष्ट कर दिया है। मुन्नी देवी ने बताया कि वह बेबी के साथ कमरे में गई थी। आरोप है कि युवती ने अपने किसी मित्र के साथ मिलकर फोन पर धमकी दी कि वह अपने बच्चों के साथ यहां अकेली रहती है यदि जुबान खोलेगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

परिजनों ने युवती से की पूछताछ, वीडियो बनाई
मृतक विशाल के बड़े भाई आकाश ने बताया जैसे ही उन्हें पता चला कि बेबी ने सुसाइड नोट उठाकर नष्ट कर दिया है तो उन्होंने उसे घर बुलाकर पूछताछ की। वह मान गई कि सुसाइड नोट उसने फाड़कर बाथरूम में बहा दिया है। जिसकी वीडियो उन्होंने बना ली थी, लेकिन बेबी को इस बात का इस बात की जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की और फुटेज दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो थाने का घेराव करना पड़ा।
कोट्स
विशाल ने 16 मार्च को खुदकुशी की थी। सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट नही मिला था। उन्हें जानकारी मिली थी कि विशाल जिम ट्रेनर था और नौकरी छूटने से परेशान था। धारा 174 के तहत केस दर्ज कर दिया था। लेकिन अब परिजनों ने बेबी नामक युवती पर आरोप लगाए हैं कि उसने सुसाइड नोट वहां उठाकर नष्ट कर दिया है। परिजनों की शिकायत के बाद युवती व उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कमल तनेजा, सब इंस्पेक्टर थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें