फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छतबीड़ चिड़ियाघर में क्यू आर कोड से मिलेगी जानवरों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब छतबीड़ चिड़ियाघर में क्यू आर कोड से खुलेगी जानवरों की जन्म कुंडली
विज्ञापन

क्रासर - हर बाड़े के बाहर जानवरों की जानकारी के अलावा लगाए गए क्यू आर कोड
खास बात
लोगों को जानवरों के बारे में जानकारी देने के लिए की गई पहल, कोरोना गाइडलाइन का भी होगा पालन
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। छतबीड़ चिड़ियाघर में आने वाले लोगों को अब बाड़े में बंद जानवरों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए लाइनों में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब स्मार्ट फोन से मात्र एक क्यू आर कोड स्कैन करते ही उनके सामने जानवर की पूरी जन्म कुंडली खुल जाएगी। इसके पीछे कोशिश यही है कि एक तो लोग आराम से जानवर के बारे में समझ पाएं। साथ ही कोरोना जैसे हालातों में सामाजिक दूरी जैसे मानकों का पालन आसानी से किया जा सके। इसके अलावा जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुुताबिक छतबीड़ चिड़ियाघर ट्राइसिटी ही नहीं, बल्कि उत्तरी भारत के प्रमुख चिड़ियाघरों में शुमार है। इसे देखने के लिए केवल उत्तरी भारत से ही नहीं बल्कि पूरे देश समेत विदेशों से भी सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में सैलानियों की सुविधा के लिए यह पूरी कोशिशें की जा रही हैं। यह प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो गई थी, लेकिन अब क्यू आर कोड की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही लोग इस सुविधा को काफी पसंद भी कर रहे हैं। चिड़ियाघर में 53 से अधिक जगह पर ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं। बाड़े के बाहर लगे बोर्ड पर अंग्रेजी और पंजाबी में जानकारी दी गई है। जबकि क्यू आर कोड में कई भाषाओं का आप्शन रहेगा। इसके अलावा लोग जानवरों को नुकसान न पहुंचा पाएं, इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए जानवरों के बाड़े के किनारों पर करीब सात फुट ऊंची स्टील की ग्रिल लगाई जा रही है। जिससे कोई भी व्यक्ति जानवरों को किसी भी तरह से नुकसान न पहुंचा सके। क्योंकि कई जगह सैलानी जानवरों को तंग करते हैं। हालांकि जू अथॉरिटी की ओर से ऐसे लोगों से निपटने के इंतजाम किए जाते हैं। लेकिन भीड़ अधिक होने पर स्थिति काफी खराब हो जाती है। ऐसे में इस चीज से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

चिड़ियाघर में के सभी मुलाजिमों का हो चुका टीकाकरण
चिड़ियाघर प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक चिड़ियाघर में कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। चिड़ियाघर में तैनात सभी मुलाजिमों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक शाम 4 बजे के बाद चिड़ियाघर में किसी की एंट्री नहीं होती। इसके अलावा हर सोमवार को चिड़ियाघर में छुट्टी रहती है और चिड़ियाघर में निजी वाहन, तंबाकू, हथियार, शराब और प्लास्टिक बैग लेकर जाने पर पाबंदी है।
डायनासोर पार्क समेत कई ब्लॉक हैं आकर्षण का केंद्र
छतबीड़ चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से लोगों के आकर्षण के लिए कुछ न कुछ नया किया जाता है। इसके मद्देनजर कुछ समय पहले यहां पर डायनासोर पार्क स्थापित किया गया था और यह प्रोजेक्ट सैलानियों के मनोरंजन के लिए काफी कामयाब रहा है। इसे एक निजी कंपनी के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसके लिए सैलानियों को अलग से टिकट लेना पड़ता है। इसमें डायनासोर के अलावा कई अच्छे सेल्फी प्वाइंट भी हैं। जो कि सैलानियों को खूब भाते हैं।
विज्ञापन

चिड़ियाघर में केवल साइकिल और बैटरी वाले वाहनों की ही एंट्री
छतबीड़ चिड़ियाघर के अंदर लोगों के निजी वाहन ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी है। यहां पर केवल बैटरी से चलने वाले वाहन ही चलते हैं। 6 सीटों वाली गाड़ी के लिए 500 और 12 सीट वाली के लिए 1000 रुपये तय हैं। वहीं अगर कोई साइकिल पर जू में घूमना चाहता है तो इसके लिए 20 रुपये की टिकट लेना होता है। चिड़ियाघर की वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक जू की ओर से मुफ्त में व्हील चेयर भी मुहैया करवाई जाती है। हालांकि जानवरों के लिए घास आदि लेकर जाने वाले वाहन अंदर तक जाते हैं। इसके अलावा वहां पर काम करने वाले मुलाजिम अपनी बाइक पर जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें