फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पकड़े जाएंगे विक्की मिंडूखेड़ा की गोलियां दागकर हत्या करने वाले दोनों शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भले ही जिला पुलिस ने अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की उर्फ मिंडूखेड़ा की हत्या का केस सुलझा लिया है। लेकिन अभी भी विक्की पर गोलियों दागने वाले दोनों शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अब पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली की जेल में बद गैंगस्टर अमित डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी की है। इसके लिए अदालत से अमित डागर के प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिए हैं। हालांकि पुलिस एक बार पहले भी उसके प्रोडक्शन वारंट लेकर दिल्ली गई थी, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। क्योंकि उस समय आरोपी से किसी मामले में राजस्थान पुलिस पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस की पहली योजना गैंगस्टर अमित डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की है। इसके बाद दोनों से पूछताछ के बाद फरार चल रहे दोनों शूटरों और वारदात में इस्तेमाल कार को बरामद करना है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही इस मामले के आरोपी शूटर काबू कर लिए जाएंगे। इसके बाद से उक्त हत्याकांड से पर्दा उठ जाएगा। वहीं, इस मामले समेत कई अन्य मामलों के आरोपी गौरव पटियाल उर्फ लक्की को पहले ही पुलिस आर्मीनिया से भारत लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन अभी इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई है। हालांकि एक आरोपी कौशल चौधरी को भी पुलिस जेल से लाने की तैयारी में है। इसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे उक्त केस में शामिल दोनों शूटर पकड़े जा सकेंगे। हालांकि पुलिस उनकी पड़ताल कर चुकी है।
बता दें कि 7 अगस्त, 2021 को सेक्टर-71 में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की उर्फ मिंडूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। उस पर 18 राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस डेढ़ महीने से इस हत्याकांड के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई, फिर भी पुलिस जेल से गैंगस्टर कौशल चौधरी को हरियाणा के गुरुग्राम से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। 23 सितंबर को पुलिस ने केस सुलझा लिया था और इस वारदात में करनाल जेल में बैठकर गैंगस्टर कौशल चौधरी ने ही अपने भगौड़े चल रहे साथियों से विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या करवाई थी, और उसने बताया था कि आर्मीनिया में रह रहे गैंगस्टर गौरव पटियाल के इशारे पर यह हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें