मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना से नौ लोग संक्रमित पाए गए, जबकि दो लोग तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और टीकाकरण करवाने की अपील की है।
संक्रमित लोगों में डेराबस्सी एक, ढकौली दो, बूथगढ़ एक, खरड़ एक और मोहाली के चार मामले शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोना के 68492 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67390 लोग ठीक हो चुके हैं। 1047 लोगों की मौत हुई, जबकि मात्र 45 सक्रिय मामले हैं।