फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पड़ोसन ने फाइनांसर राधा के घर में करवाई लूट, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसन ने फाइनांसर राधा के घर में करवाई लूट, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन

फेज-11 में लूट की वारदात करने से पहले की गई थी रेकी, सातवां आरोपी फरार
महिला की अंगुलियां काटने की कोशिश में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद करना बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-11 में रहने वाली फाइनांसर राधा रानी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने के साथ ही लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अभी सातवां आरोपी फरार है। आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देते समय पीड़िता की अंगूठियां लूटने के लिए उसके हाथ की अंगुलियों को तेजधार हथियार से काटने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसके शोर मचाने पर वे वहां से फरार हो गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत कौर निवासी फेज-11, गुरमीत कौर निवासी सेक्टर-71, बलजीत कौर निवासी अमृतसर, रोशन सिंह निवासी तंगोरी, जसविंदर सिंह और गगनदीप सिंह दोनों निवासी गांव रपालहेड़ी, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। जबकि इस केस में नामजद सातवें आरोपी गुरजिंदर सिंह की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके पास से राधा रानी के घर से लूटी सोने की चेन और सोने-डायमंड का लॉकेट भी बरामद कर लिया है।
एसपी आकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि इस वारदात में शामिल सात लोगों में गिरफ्तार छह लोगों से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि राधा रानी के पड़ोस में रहने वाली हरप्रीत कौर को राधा रानी के बारे में सब जानकारी थी। उसने ही सब साथियों को बताया था कि वह फाइनांस का काम करती है और उसके घर में काफी पैसा और गहने हैं। इसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


जन्मदिन की पार्टी में बनाई थी लूट की योजना
एसपी औलख ने बताया कि हरप्रीत कौर के जन्मदिन में शामिल होने के लिए सभी आरोपी उसके घर आए थे। इस दौरान आरोपी गुरमीत कौर ने उन्हें बताया कि राधा रानी फाइनांस का काम करती है और उसके घर में काफी गहने और नकदी पड़ी है। इस पर सभी ने लूट की योजना बनाकर दो मई को रात करीब 10 बजे राधा रानी घर पर अकेली थी और घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान रोशन, जसविंदर और गुरजिंदर जबरन राधा के घर में घुस गए, जबकि गगनदीप बाहर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। अंदर गए तीनों लुटेरे राधा को घसीटते हुए पिछले कमरे में ले गए। वहां पर एक आरोपी ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रख लिया और उसके गहने लूट लिए।
विज्ञापन

वहीं, जब राधा की अंगुलियों से अंगूठियां निकालने लगे तो नहीं निकलीं। उन्होंने तेजधार हथियार से वार करके अंगुलियां काटकर अंगूठियां निकालने की कोशिश की थी, लेकिन राधा ने शोर मचा दिया था। इस लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने राधा के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस कर डीएसपी सिटी हरसिमरन सिंह और फेज-11 थाना प्रभारी मनदीप की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने सूचनाएं जुटाकर आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें