फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी 7वीं की छात्रा को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/लालड़ू। 7वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को पहले पड़ोसी दंपती ने बड़े प्यार से अपने घर बुलाया। इसके बाद उसे बातों में उलझाकर अपने बेडरूम में ले गए। इसके बाद पत्नी कमरे से बाहर चली गई और पति ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इस वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन में बना ली। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकियां दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर लालड़ू थाने की पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार और उसकी पत्नी मनीषा के खिलाफ दुष्कर्म, साजिश रचने, जान से मारने की धमकियां देने और पोक्सो एक्ट की धारा 2012 और 2019 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि यह मामला 4 सितंबर का है। आरोपियों ने उसे दोपहर 1 बजे अपने घर बुलाया। इसके बाद आरोपी उसे बातों में उलझाकर अपने कमरे में ले गए। इसके बाद आरोपी राजेश कुमार की पत्नी मनीषा उसे कमरे में छोड़कर बाहर आ गई। इस दौरान आरोपी ने कमरे की कुंडी लगा ली और लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह मौका पाकर जब कमरे से बाहर निकली तो आरोपी की पत्नी बाहर खड़ी थी। उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद वह काफी डरी हुई थी और किसी तरह अपने घर पहुंच गई। इसके बाद उसने पूरी बात अपनी मां को बताई जो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें