चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी जरूरत की पाठ्य सामग्री खरीदने के लिए प्रदेश सरकार ने 3.25 करोड़ से ऊपर की ग्रांट जारी की है। मिशन-100 % गिव योर बेस्ट के तहत जारी इस अनुदान से सभी स्कूलों में आठवीं और दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सालाना परीक्षाओं की तैयारी के लिए फोटोस्टेट और अन्य पाठ्य सामग्री मुहैया करवाई जाएगी। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 72 रुपये और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 90 रुपये प्रति विद्यार्थी जारी किए गए हैं। हरेक जिले को विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार राशि जारी कर दी गई है। बैंस के अनुसार इस राशि से विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार फोटोस्टेट या अन्य सीखने में सहायक सामग्री की खरीद कर सकते हैं।
इन जिलों को मिली इतनी अनुदान राशिइस अनुदान राशि के अंतर्गत जिला अमृतसर को 2638944 रुपये, बरनाला को 700767, बठिंडा को 1804032, फरीदकोट को 709867, फतेहगढ़ साहिब को 605421, फाजिल्का को 1916298, फिरोजपुर को 1202192, गुरदासपुर को 2013318, होशियारपुर को 1776906, जालंधर को 2071746 लाख, कपूरथला को 790722 लाख, लुधियाना को 3267072 लाख, मालेरकोटला को 4015926, मानसा को 1161000, मोगा को 1187406, श्री मुक्तसर साहिब को 1306098, पठानकोट को 744912, पटियाला को 2380014, रूपनगर को 802935, एसबीएस नगर को 660924, संगरूर को 1500489, एसएएस नगर को 1196244 और तरनतारन को 1505142 रुपये जारी हुए हैं। इस तरह जिले वार तीन करोड़ 25 लाख 98 हजार 504 रुपये जारी किए गए हैं।