फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब में आज, हरियाणा में कल से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/नंगल। एक सप्ताह से ज्यादा समय तक शुष्क ठंड का अनुभव कर रहे पंजाब में बुधवार से बारिश के आसार बन रहे हैं। पूरे पंजाब में बुधवार और वीरवार को बारिश की संभावना है, जबकि हरियाणा में वीरवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में दिन भर धुंध और घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते कई शहरों का तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब का बठिंडा 2.4 और हरियाणा का भिवानी में 3.4 डिग्री सेल्सियस पर सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई। पंजाब के उपमंडल नंगल में पड़ रहे घने कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हालात यह थे कि सुबह 12:00 बजे तक भी सड़क पर चलते समय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाते समय काफी दिक्कतें पेश आ रही थी। इसके चलते दिन में ही वाहनों की हेडलाइट ऑन करनी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में बुधवार से बारिश की संभावना के चलते लोगों को शुष्क ठंड से राहत मिल सकती है। इस दौरान पूरे पंजाब में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ज्यादातर जगहों पर कड़ाके की ठंड रही, जबकि सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। पंजाब में बठिंडा का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री, पठानकोट में 10.4, फरीदकोट में 6 और गुरदासपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस जबकि हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.3, करनाल में 8.5, नारनौल में 5, रोहतक में 7.2 और सिरसा में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें