फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल से गैंगस्टर डागर को लाई मोहाली पुलिस, अकाली नेता मिंडूखेड़ा के कातिलों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मिंडूखेड़ा की हत्या में शामिल शूटरों से जल्दी पर्दा उठ जाएगा। जिला पुलिस तिहाड़ जेल से गैंगस्टर अमित डागर को प्रोडक्शन वांरट पर ले आई है। मंगलवार को आरोपी जिला अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि अब हत्या में शामिल शूटर व कार आदि रिकवर कर ली जाएगी। कड़ी सुरक्षा में आरोपी को अदालत में लाया गया था।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने गैंगस्टर अमित डागर को विक्की मिंडूखेड़ा हत्याकांड में नामजद किया था। काफी समय से उसे दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपी गौरव पटियाल उर्फ लक्की को पुलिस पहले ही आर्मीनिया से भारत लाने की तैयारी कर रही है। एक आरोपी कौशल चौधरी को भी पुलिस जेल से लाने की तैयारी में है। अमित डागर व कौशल दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
इसी साल 7 अगस्त को सेक्टर-71 में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की उर्फ मिंडूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। उस पर 18 गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस ने गुुरुग्राम जेल से गैंगस्टर कौशल को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। 23 सितंबर को पुलिस ने केस सुलझाने का दावा करते हुए बताया कि मिंडूखेड़ा की हत्या जेल में बैठकर गैंगस्टर कौशल चौधरी ने ही अपने भगोड़े साथियों से कराई थी। उसने बताया था कि आर्मीनिया में रह रहे गैंगस्टर गौरव पटियाल के इशारे पर यह हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें