मोहाली। नगर निगम की आज होने वाली बैठक जो कि सुबह साढ़े 11 बजे होनी थी, अब दोपहर साढ़े 3 बजे होगी। इस दौरान होने वाली सेक्टर-76 से 80 के विकास कार्य के लिए 18 करोड़ के प्रस्ताव कार्य करवाने संबंधी प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं तीन करोड़ की लागत से सेक्टर-78 में नया फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में आएगा। इसके साथ ही टैक्सी स्टैंड अलॉटमेंट पॉलिसी 2021 को भी इस दौरान मंजूरी मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक हाउस की बैठक मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धृ की अुगवाई में होगी। वहीं, बैठक का समय बदलने संबंधी पार्षदों को फोन पर सूचित किया गया। इस बैठक में आने वाले सभी प्रस्ताव 5 सेक्टरों से ही जुड़े हैं। इतना ही नहीं सेक्टर-78 में फायर स्टेशन का प्रस्ताव भी आएगा। हालांकि नगर निगम की तरफ से एक फरवरी 2019 को हुई बैठक में सेक्टर-78 में फायर स्टेेशन के निर्माण को मंजूरी दी थी। जिसकी लागत उस समय 2.56 करोड़ रुपये आनी थी। लेकिन सरकार द्वारा पिछले साल सीएसआर रेट बढ़ा दिए गए। जिसके कारण फायर स्टेशन की लागत में 20 फीसदी (53 लाख) की बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में अब नए सिरे से एस्टीमेट बनाकर हाउस की मंजूरी का प्रस्ताव पेश किया गया। बता दें कि मोहाली शहर का विकास काफी हो चुका है। एक तरफ से एयरोसिटी तो दूसरी तरफ ईको सिटी तक विकास हो गया है।