फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली रोजगार विभाग की टीम पंजाब में अव्वल, कैबिनेट मंत्री ने प्रोग्राम में टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही डोर-टू-डोर रोजगार योजना से बेरोजगार युवा बड़ी संख्या में लाभ ले रहे हैं। 17 दिसंबर को आईके गुजराल पीटीयू कपूरथला में आयोजित राज्य स्तरीय उच्च रोजगार व स्वरोजगार मेले में जिला मोहाली रोजगार विभाग की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह की ओर से उम्मीदवारों और विभाग की टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रोजगार व स्वरोजगार मेले में उपस्थित उम्मीदवारों का कम से कम 2.4 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर चयन किया गया है। रोजगार मेले में नौकरी के लिए जिन 25 उम्मीदवारों को चुना गया है। जिला के रोजगार विभाग को आईके गुजराल पीटीयू कपूरथला में टॉप फाइनल जॉब फेयर और स्वरोजगार ऋृण मेले के सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। यहां उन्हें कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपे।
डीसी ने टीम को दी बधाई
डीसी ईशा कालिया ने राज्य स्तरीय हाई एंड जॉब फेयर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला मोहाली रोजगार ब्यूरो की टीम को बधाई दी। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए विभिन्न संस्थानों, कंपनियों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य विभागों के प्रयासों और समर्थन की सराहना की। उन्होंने इस आयोजन में सहयोग के लिए सभी उम्मीदवारों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें