फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की कार से मोबाइल और एटीम चोरी, खाते से निकले पैंतीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना सोहाना के अधीन आते गांव नंडियाली स्थित एक रिजॉर्ट के नजदीक एक महिला की कार से मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और उनका एटीएम कार्ड चोरी कर बैंक खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-76 में आंबेडकर सोसायटी निवासी नेहा ने सोहाना थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च को होली के दिन वह अपनी क्रेटा कार में बेटी और अन्य दोस्तों के साथ नंडियाली स्थित रिजॉर्ट में पूल पार्टी करने गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने रिजॉर्ट से करीब छह सौ मीटर दूर अपनी कार खड़ी की थी। जब वह रिजॉर्ट से वापस आई तो उनकी कार की चाबी कहीं गिर गई। इसके बाद वह टैक्सी करके अपने घर पहुंची। यहां से कार की दूसरी चाबी लेकर रिजार्ट के बाहर पहुंची तो देखा कि ड्राइवर साइड का शीशा किसी ने तोड़ा हुआ था और कार से उनका मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड गायब था। इसके बाद अगले दिन उनके बैंक खाते से करीब 35 हजार रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें