फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचशील एन्क्लेव में शरारती तत्वों ने जलाई घर के बाहर खड़ी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचशील एन्क्लेव में शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार को आग लगा दी। इससे कार जल गई। कार मालिक ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

कार मालिक प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह उसने अपनी कार घर के साथ खाली प्लाट में खड़ी की थी। सुबह उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी कार को आग लग गई है। जब उसने देखा तो कार में से आग की लपटे उठ रही थीं। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ ही अपने स्तर पर पड़ोसियों की मदद के साथ आग पर काबू पाने का यत्न शुरू किया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले उनकी तरफ से रेत और पानी की मदद के साथ अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया। कार के नजदीक से एक खाली पेट्रोल की बोतल मिली है। इससे प्रतीत होता है कि किसी शरारती तत्व की तरफ से पेट्रोल डाल कर कार को पूरे योजनाबद्ध तरीके साथ आग लगाई गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी में उक्त प्लाट के नजदीक सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें