फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सतिंदर जैन बोले-व्यापारियों को घर बैठे मिलेगी कारोबार की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के सेहतमंत्री शनिवार को मोहाली पहुंचे, जिन्होंने यहां पहुंचकर व्यापारियों के साथ मीटिंग करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद मंत्री ने सीएम के गृह शहर की सरकारी डिस्पेंसरी का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन डिस्पेंसरी को बंद कर दिया। इसके बावजूद मंत्री जैन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अंदर दाखिल हो गए और डिस्पेंसरी की हालत को देख पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा।
विज्ञापन

मंत्री सतिंदर जैन ने कहा कि व्यापारी खुद बताते हैं कि सरकार उन्हें बहुत तंग परेशान करती है, रिश्वतखोरी बहुत ज्यादा है और अधिकारी पैसों की मांग करते हैं। जबकि कारोबार करने वाले को तरह-तरह की मंजूरियां लेने के लिए परेशान होना पड़ता है और बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं, व्यापारी को कोई सुरक्षा नहीं और न ही इलाज की सुविधा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले व्यापारियों के लिए सुरक्षा का माहौल बनाया जाएगा और उनकी मुश्किलों को हल किया जाएगा।
जबकि सरकार बनने के चौबीस घंटों के बाद ही रिश्वतखोरी पर लगाम कस ली जाएगी और रिश्वत मांगने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं करने पड़ेगी और न सरकारी दफ्तरों में बार-बार चक्कर काटने पड़ेंगे और व्यापारियों के काम घर बैठे ही हो जाएंगे। पंजाब के समूह व्यापारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी और शिक्षा की हालत के सुधार किया जाएगा। इस मौके पार्टी व्यापार मंडल विंग के प्रदेशाध्यक्ष विनीत वर्मा, ट्रेड विंग के प्रधान रिंपी मित्तल और सह प्रधान अनिल ठाकुर, व्यापार मंडल के उपप्रधान वरिन्दर बेदी और अमरदीप कौर, जिला सचिव प्रभजौर कौर, जिला प्रधान कुलवंत गिल सेत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

सीएम के इलाके की डिस्पेंसरी खस्ताहाल
आम आदमी पार्टी का उद्देश्य अच्छी शिक्षा और सेहत सेवाएं मुहैया करवाना है। पंजाब की सेहत सेवाएं पर कहा कि शनिवार पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में पड़ते गांव की डिस्पेंसरी का दौरा करने पर देखा कि उनके आने की जानकारी मिलने पर डिस्पेंसरी को ताले लगा दिए गए थे। डिस्पेंसरी में बाथरूम बहुत बुरी हालत में हैं, दवाईयां वाले कमरे में धूल जमी हुई थी और वहां दवाई नाम की कोई चीज नहीं थी। सतिंदर जैन ने सवाल किया यदि सीएम के इलाके में यह हाल है तो बाकी जगहों की हालत का अंदाजा आसानी से लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें