फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवल एजेंसी एवं कोचिंग इंस्टीट्यूट फर्म का लाइसेंस मुअत्तल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासन ने फेज-10 स्थित एक ट्रेवल एजेंसी एवं कोचिंग इंस्टीट्यूट फर्म का लाइसेंस 90 दिनों के लिए मुअत्तल कर दिया है। एडीसी कोमल मित्तल के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गई है। इस संबंधी प्रशासन का साफ कहना है कि फर्म की ओर से तय मानकों का पालन नहीं किया गया। इसके चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शहर के फेज-10 में बीसीसी फर्म को ट्रेवल एजेंट, कंसल्टेंसी और कोचिंग इंस्टीटयूट ऑफ आईलेटस के कामों के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। इसकी समय अवधि 30 अक्तूबर, 2023 को खत्म होने वाली है। इससे पहले प्रशासन की ओर से इस फर्म के पते पर एक नोटिस भेजा गया था। फर्म से निर्धारित फारमेंट में उपभोक्ताओं की जानकारी और वसूली फीस की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन फर्म की ओर से इस संबंधी प्रशासन को कोई जवाब नहीं दिया गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी उक्त फर्म के मालिक को पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2012 के तहत नोटिस जारी किया गया। तहसीलदार की ओर से पेश की गई रिपोर्ट में सूचित किया गया कि उक्त फर्म का दफ्तर बंद हो गया है। ऐसे में उक्त फर्म का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से नब्बे दिन के लिए मुअत्तल कर दिया जाए। इससे पहले लाइसेंसी को अपनी स्थिति साफ करने के लिए 15 दिन का नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें