फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: उधार के 500 रुपये मांगना पड़ा भारी, आरोपी ने चाकू से कर दी बेटे की हत्या

Sun, 24 Oct 2021 02:06 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

मुख्तयार सिंह ने आरोप लगाया कि भूपिंदर सिंह और रिंकू दोनों जब वहां आए तो उन्होंने कहा कि इसने तुझे बचाया था, अब वे उसे सबक सिखाकर ही जाएंगे। इस दौरान भूपिंदर सिंह ने प्रिंस को बांहों में पकड़ लिया और प्रिंस पर रिंकू तब तक वार करता रहा, जब तक वह गिर नहीं गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के सेक्टर-82 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार रात 500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए एक रेहड़ी वाले व व्यक्ति में विवाद हो गया। इस दौरान रेहड़ी वाले का बेटा जब अपने पिता को बचाने आया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस (21) निवासी गांव कंबाला के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सोहाना थाने की पुलिस ने इस मामले में भूपिंदर सिंह व रिंकू सिंह निवासी जगतपुरा को गिरफ्तार कर हत्या समेत कई धाराओं के तहत का केस दर्ज किया है। आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुख्तयार सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित कंबाला में रहते हैं। वह इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-82 में बीड़ी-सिगरेट बेचने की फड़ी लगाते हैं। वहीं, उसका बेटा प्रिंस भी उनके पास ही नींबू पानी की रेहड़ी लगाता था। जहां पर वे फड़ी लगाते हैं, उसके पास स्थित वर्कशॉप में आरोपी भूपिंदर सिंह बतौर मैकेनिक काम करता है।
विज्ञापन


भूपिंदर सिंह उनसे बीड़ी-सिगरेट खरीदता था जिसका करीब पांच सौ रुपये उधार हो गया था। गुरुवार रात को जब वह आया तो उसने उसे दो सौ रुपये दे दिए, जबकि उनका कहना था कि वह पूरे पैसे दे। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान उसका बेटा प्रिंस भी पहुंच गया। तभी भूपिदंर सिंह ने अपने चाचा के बेटे रिंकू को मौके पर बुला लिया जो घर से साथ में चाकू लाया था। उसने आते ही प्रिंस पर चाकू से हमला कर दिया।

वह लहूलुहान प्रिंस को तुरंत सोहाना स्थित एक निजी अस्पताल में लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। सोहाना थाने के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि आरोपी काबू कर लिए हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें