फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज करवाने के नाम पर सवा 4 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) की असिस्टेंट कमिश्नर के साथ कुछ लोग फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज करवाने के नाम लाखों रुपये की ठगी करके फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी राहुल धवन, मिर्जा असमत और प्रवीन जैन यूपी के रहने वाले हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन करके छापेमारी शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि मटौर पुलिस थाना प्रभारी नवीनपाल सिंह ने की।
विज्ञापन

जीएसटी में असिस्टेंट कमिश्नर कम शिकायतकर्ता सुनीता ने पुलिस को बताया कि उनकी मौसी की एक बीमारी के चलते टांगें भारी हो गईं। अपनी मौसी की बीमारी के बारे में इसकी जानकारी सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर साझा की। वहां से जानकारियां जुटाने के बाद कुछ लोग फर्जी डॉक्टर बनकर सुनीता से आ मिले, जिन्होंने बीमारी का शर्तिया इलाज करने के नाम पर सवा 4 लाख रुपये की रकम ऐंठ ली। दूसरी ओर, पैसे लेने के बाद जब सुनीता ने उक्त लोगों से संपर्क साधने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत एसएसपी मोहाली को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें