फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के सरकारी दफ्तरों में डेंगू के खिलाफ सेहत विभाग ने चलाई चेकिंग मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स में शुक्रवार को सेहत विभाग और नगर निगम की टीम ने अलग-अलग दफ्तरों में डेंगू की रोकथाम के लिए जांच मुहिम चलाई। इस मौके पर सहायक कमिश्नर तरसेम चंद ने बताया कि डेंगू के लारवे का पता लगाने के लिए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विशेष डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कांप्लेक्स की छतों, फूलों वाले गमलों और कंटेनरों की जांच की गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कहीं भी जमा न होने दें और आसपास सफाई रखें। क्योंकि ज्यादा दिन तक पानी जमा रहने के कारण डेंगू का लारवा पैदा हो जाता है। साथ ही एडीसी ने यह भी अपील की है कि जिले को डेंगू मुक्त करने के लिए हर शुक्रवार को ड्राई डे के तौर पर मनाया जाए।
विज्ञापन

प्रशासन डेंगू और अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरी तरह से तैयार है क्योंकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रसायन और उपकरणों समेत सभी प्रबंध मौजूद हैं। लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रशासन पहले ही जिले में सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां चला रहा है। डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, और यह मच्छर दिन में ही काटता है। इस मच्छर को पैदा होने से रोकने के लिए कूलरों, पानी के भंडार के कंटेनरों, टायरों, पानी की टंकी और अन्य स्थान पर जहां पानी जमा होता है, वहां पर साफ-सफाई रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें