आग लगने पर ये नंबर बनेंगे मददगार
जिले में लोगों को आग की घटना से बचाने के लिए फायर विभाग की टीम भी अलर्ट पर है। सभी फायर कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई है। उन्हें हरदम अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। कहीं पर भी आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को टोल फ्री नंबर 101 पर कॉल करनी होगी। इसके अलावा लोग 0172 नंबर लगाकर 2225902 और 2223101 पर कॉल कर सकते है।
खुले रहेंगे सभी अस्पताल, हेल्पलाइन पर भी मिलेगी मदद
सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि दिवाली वाले दिन और रात जिला सिविल अस्पताल मोहाली, खरड़, कुराली, घडुआं, डेराबस्सी, ढकोली, बनूड़, बूथगढ़ में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। किसी को भी कोई समस्या आती है तो तुरंत सेहत विभाग की मेडिकल हेल्पलाइन नंबर-104 से संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा अस्पताल में आकर भी स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। अगर पटाखे चलाने हैं तो सावधानियां रखी जाए। आंखों का विशेष ख्याल रखा जाए। पानी की बाल्टियां और मिट्टी के थैले पास में रखें। छोटे बच्चों को आतिशबाजी से दूर रखा जाए। पैरेंट्स का बच्चों के साथ होना जरूरी है। पटाखे चलाते समय रेशमी और ढीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। बल्कि सूती कपड़े पहनने चाहिए।