फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीपी ग्रुप के डायरेक्टर सतीश गुप्ता ने वीडियो जारी कर ग्राहकों से की परेशान न होने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ट्राइसिटी में फैली जीबीपी ग्रुप के मालिकों के गायब होने के खबर के बाद सोमवार को कंपनी के डायरेक्टर सतीश गुप्ता ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर एक वीडियो जारी करके अपने ग्राहकों से अपील की है कि प्रिय ग्राहकों मैं कहीं भागा नहीं हूं, मैं प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए विदेश में इनवेस्टर ढूंढने आया हूं।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने वीडियो में ग्राहकों और चैनल पार्टनरों से कहा कि जीबीपी बिल्डर के भागने की अफवाह से जो परेशानी उन्हें आई है उसके लिए वह उनसे माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पहले हमारे ऑफिस खुलते थे वैसे ही खुलेंगे इसके लिए संदीप बंसल नामक व्यक्ति काम करेंगे और लोगों से उनके साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि उनका मोबाइल नंबर चल रहा है, वह जब मर्जी मुझे कॉल करके बात कर सकते हैं। इस वीडियो के बाद लोगों की उम्मीद बढ़ गई है और लोग उनको सहयोग करने के लिए तैयार भी हैं। वहीं वीडियो में जो पीछे जो दृश्य दिखाई दे रहा है उसके आधार पर सतीश गुप्ता के दुबई में होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वीडियो में जो लोकेशन दिखाई दे रही है उसमें दुबई की टैक्सी नजर आ रही है। वैसे तो जीरकपुर में यह पहला मामला नहीं है, जब कोई बिल्डर लोगों के पैसे लेकर गायब हो गया हो। लेकिन जीरकपुर के आज तक के इतिहास में यह सबसे बड़ा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें