फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लारेंस का साथी रोशन हुंदल पिस्तौल समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप और लारेंस बिश्नोई के साथी गैंगस्टर जगरोशन सिंह उर्फ रोशन हुंदल को स्पेशल ऑपरेशन चलाकर ऑपरेशन क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस को एक पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं। गैंगस्टर जगरोशन सिंह उर्फ रोशन हुंदल पर पंजाब के जिला अमृतसर में गैंगस्टर राणा कांधोवालिया की एक निजी अस्पताल में घुसकर हत्या करने का आरोप है। इसकी तलाश में पुलिस की ओर से लगातार छापामारी की जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस के खुफिया विभाग को सूचना मिली कि गैंगस्टर जगरोशन सिंह उर्फ रोशन हुंदल बीते कई दिनों से शहर में छिपकर रह रहा है। जिसकी तलाश के लिए विभिन्न जिलों की पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। खुफिया विभाग से यह सूचना मिलने के बाद रविवार को ओकू के डीएसपी विभोर कुमार के नेतृत्व में गैंगस्टर की गिरफ्तारी के लिए एक टीम के साथ स्पेशल ऑपरेशन के तहत सेक्टर-91 में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान ओकू की टीम ने गैंगस्टर जगरोशन सिंह उर्फ रोशन हुंदल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गैंगस्टर के कब्जे से कानपुर मेड एक पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर रोशन हुंदल पर पंजाब के अलग-अलग पुलिस थानों में 10 से अधिक लूटपाट और हत्या में संलिप्त होने के केस दर्ज हैं और लंबे समय से पुलिस को हुंदल की तलाश थी। पुलिस गैंगस्टर को रिमांड में लेकर उससे पूछताछ करेगी कि वह और किन-किन आपराधिक मामलों में संलिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें