खरड़। प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह भुल्लर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
माता गुजरी एनक्लेव की निवासी अमरजीत कौर पत्नी हरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले बलदेव सिंह भुल्लर ने कहा कि उसका बेटा विदेश में रहता है। उसे पैसों की जरूरत है, इसलिए वह अपना प्लॉट बेचना चाहता है। उन्हें मार्केट से यह सौदा कुछ सस्ता लगा, इसलिए दोनों पक्षों में प्लॉट का 31 लाख 20 हजार में सौदा हो गया। आरोपी ने उनसे अलग-अलग तरीके से 16 लाख रुपये ले लिए और बकाया रकम लेने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। संदेह होने पर उन्होंने संबंधित प्लॉट की जांच करवाई तो पता लगा कि यह जगह बलदेव सिंह भुल्लर के नाम ही नहीं है। सच्चाई सामने आने पर उन्होंने अपनी रकम मांगी तो आरोपी ने धमकी देनी शुरू कर दीं।