फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैटों की खरीद-फरोख्त में हुई धोखाधड़ी, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना बलौंगी पुलिस ने फ्लैटों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में दो बिल्डरों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह और होशियार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंधी एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में सतनाम कौर निवासी मुंडी खरड़ ने बताया था कि आरोपियों की एक रियल एस्टेट कंपनी है। उसमें उन्होंने तीन फ्लैटों की खरीद-फरोख्त के लिए 66 लाख रुपये का सौदा किया था। कंपनी की ओर से फ्लैट तैयार करके उन्हें दिए जाने थे। इसके लिए उन्होंने कंपनी को 9 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। जबकि 28 लाख रुपये का भुगतान चेक से किया गया। लेकिन कंपनी के प्रबंधकों ने पैसे लेने के बाद भी उन्हें फ्लैटों का पजेशन नहीं दिया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। इस मामले की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी दो बिल्डरों पर केस दर्ज किया है। बता दें कि प्रॉपर्टी में होने वाली धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए जिला पुलिस ने एक नई सुविधा शुरू की है। लोगों को अपनी शिकायत देने के लिए थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि वह मेल के माध्यम से पुलिस को शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें