मोहाली। मनाली से चंडीगढ़ आ रही सीटीयू की बस बुधवार की रात वेरका प्लांट की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन बस में सवार यात्री अचानक लगे झटके से घबरा गए, जिन्हें सही सलामत उनके नीचे उतारकर घर भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा देर रात ढ़ाई बजे उस समय हुआ जब एक ट्रक बाबा बंदा सिंह बहादुर बस स्टैंड से बाहर निकल रहा था और इसी दौरान मनाली से चंडीगढ़ आ रही सीटीयू की बस निकल रही थी। लेकिन बस चालक अचानक सामने ट्रक को देख संतुलन खो बैठा और बस को ट्रक के साथ टक्कर होने से बचाने के लिए स्टेयरिंग दूसरी ओर मोड़ दिया। इससे बस सीधे वेरका प्लांट की दीवार और बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन बस में सवार यात्रियों को अचानक लगे झटके ने डरा दिया। उन्हें सही सलामत बस से नीचे उतार दिया। सूचना मिलते ही फेज-6 पुलिस चौकी की पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है, लेकिन दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।