फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी, एसएसपी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों को ठगने का मामला सामने आया है। खरड़ के रहने वाले एक बेरोजगार युवक ने यहां की एक प्राइवेट कंपनी के खिलाफ एसएसपी को शिकायत देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खरड़ के बेरोजगार युवक से ठगी का मामला सामने आने के बाद दिल्ली के युवक से भी ठगी करने का केस सामने आया और इसी कंपनी पर उसने दो लाख की ठगी का आरोप लगाया है।
गांव खानपुर में रहने वाले संजीव कुमार ने एसएसी को दी शिकायत में बताया कि खरड़ की एक प्राइवेट कंपनी ने उसे तीन माह की ट्रेनिंग के बाद 7 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी दिलवाने का वायदा किया था। कंपनी ट्रेनिंग के नाम पर उससे पिछले तीन माह में 10 हजार रुपये वसूल चुकी है। इसके बावजूद न तो ट्रेनिंग दी गई और न ही नौकरी। बेरोजगार युवक संजीव का कहना है कि जब उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो उसे धमकी दी जाने लगी। शिकायतकर्ता का दावा है कि कंपनी नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को ठग रही है।
विज्ञापन

इसी बीच दिल्ली के रहने वाले युवक सुमित भारद्वाज ने भी इसी कंपनी के खिलाफ दो लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। सुमित ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को इस कंपनी के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण अब वह मोहाली पुलिस को कंपनी के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे हैं।
सुमित के मुताबिक एक सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने कंपनी को दो लाख रुपये दिए थे। बाद में साफ्टवेयर को पूरा करने के लिए कंपनी और ज्यादा रकम की मांग करने लगी। इस पर उन्होंने कंपनी से अपनी रकम वापिस मांगी तो कंपनी ने साफ मना कर दिया। वहीं, कंपनी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें