फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी की परीक्षा के लिए 25 अक्तूबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पीएसईबी ने अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा के लिए दाखिला फार्म भरने की आखिरी तिथि 25 अक्तूबर घोषित की है। परीक्षा निरीक्षक जनक राज महरोक ने बताया कि परीक्षा आवेदन फार्म ऑनलाइन हासिल करने के बाद आवेदकों को हर प्रकार से उन्हें पूरा करके 25 अक्तूबर तक बोर्ड में जमा करवाना होगा। फार्म शिक्षा बोर्ड के मुख्य दफ्तर स्थित सिंगल विंडो में जमा करवाने होंगे। परीक्षा फार्म जमा करवाने के समय आवेदकों के परीक्षा फार्म के साथ ही अपने दसवीं पास होनेेेेे के असल सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र और उनकी फोटो कॉपी साथ लानी होगी। परीक्षा निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा की तिथि और रोल नंबर जारी करने की सूचना बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने और अन्य जानकारी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है। परीक्षा के लिए फोन नंबर 0172-5227291 से संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि पंजाब में राज्य भाषा एक्ट लागू है। विभाग में किसी भी तरह की सरकारी नौकरी करने के लिए 10वीं तक पंजाबी विषय की पढ़ाई को अनिवार्य किया हुआ है। इसके लिए पीएसईबी की ओर से साल में चार बार यह परीक्षा आयोजित की जाती है। हालांकि कोरोना काल में परीक्षा आयोजित करने में बोर्ड को दिक्कत भी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें