फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: जी-20 समिट के सौंदर्यीकरण के लिए लगाए 500 पौधे, लोग ही चुराकर ले गए, विभाग बोला-शर्मनाक

Mon, 23 Jan 2023 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

एयरपोर्ट रोड पर गमाडा की तरफ से हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए हैं। रात के समय यह पौधे चोरी हो रहे हैं। इतना ही नहीं दिन के समय भी गाड़ियों में लोग आकर यह पौधे चुराकर ले जा रहे हैं। रविवार को चंडीगढ़ नंबर की एक गाड़ी में दो महिला और एक युवक इसी तरह की घटना को अंजाम दे रहे थे लेकिन मौके पर मौजूद विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर लगाए गए पौधे हुए चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली जिला प्रशासन और गमाडा द्वारा जी- 20 एवं इन्वेस्टर्स समिट को लेकर शहर में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत एयरपोर्ट रोड पर विदेशी मेहमानों को लुभाने के लिए फूलों के पौधे लगाए गए हैं लेकिन यह पौधे इलाके के चोरों को ही लुभाने लग गए हैं। पिछले दो दिनों में करीब 500 पौधे चोरी हो गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट रोड पर गमाडा की तरफ से हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए हैं। रात के समय यह पौधे चोरी हो रहे हैं। इतना ही नहीं दिन के समय भी गाड़ियों में लोग आकर यह पौधे चुराकर ले जा रहे हैं। रविवार को चंडीगढ़ नंबर की एक गाड़ी में दो महिला और एक युवक इसी तरह की घटना को अंजाम दे रहे थे लेकिन मौके पर मौजूद विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर उन्हें शर्मिंदा कर छोड़ दिया। इसके बाद विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की तरफ से एसएसपी संदीप गर्ग को एक चिट्ठी लिखकर पौधों की सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है। इसके अलावा रात के समय अब इन पौधों की सुरक्षा गमाडा के सुरक्षाकर्मी पेस्को कर्मचारी करेंगे।

रात में पूरी क्यारी की खाली
विभाग की तरफ से फूलों के पौधे लगाने के लिए डिवाइडर पर पहले क्यारियां बनाई गई थीं। इनमें अलग-अलग प्रकार के फूलों के पौधे लगाकर इसको सजाया गया था। रात में चोरों ने पूरी क्यारियां ही खाली कर दी हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
यह शर्मनाक है। लोगों को भी सोचना चाहिए कि शहर के सौंदर्यीकरण से उनका मान बढ़ेगा। इसके लिए एसएसपी को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा पौधों की सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है। -मंदीप सिंह, एक्सईएन, बागवानी गमाडा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें