फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में चंडीगढ़ स्पिनिंग मिल में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर की बरवाला रोड पर स्थित चंडीगढ़ स्पिनिंग मिल में बुधवार को देर शाम आग लग गई। आग लगने का कारण फैक्ट्री के अंदर खुले में पड़ी रुई में पटाखे से लगी आग बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की है। वहीं देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त फैक्ट्री के बाहर खुले में लाखों रुपये कीमत की नई और पुरानी रुई के गट्ठे पड़े हुए थे। फैक्ट्री मालिकों और दमकल विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक संभावित तौर पर आग किसी पटाखे की चिंगारी से लगी है। वहीं गनीमत रही कि जिस जगह पर आग लगी है फैक्ट्री का प्लांट उससे थोड़ा दूर था। इस कारण मशीनरी आग की चपेट में आने से बच गई और किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें