फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी: गत्ते की ट्रे बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

Fri, 06 May 2022 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी

सार

डेराबस्सी में मुबारिकपुर-रामगढ़ मार्ग पर स्थित गत्ते की ट्रे बनाने वाली हार्टमैन इंडिया नामक फैक्टरी में देर रात आग लग गई।
विज्ञापन
डेराबस्सी में फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेराबस्सी में मुबारिकपुर-रामगढ़ मार्ग पर स्थित गत्ते की ट्रे बनाने वाली हार्टमैन इंडिया नामक फैक्टरी में देर रात आग लग गई। आग में करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया। डेराबस्सी, लालड़ू, जीरकपुर, पंचकूला, अंबाला और मोहाली से दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां रात से सुबह तक आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आग रात करीब एक बजे लगी और सुबह तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फैक्टरी के पहला नाम मोहन फाइबर फैक्टरी था, जिसमें अंडे और सेब के गत्ते की ट्रे बनती थी। आग के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक नजर में आग शार्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें