फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: सनी एनक्लेव पुलिस चौकी में लगी आग, मालखाने में खड़े वाहन राख, कोई जानी नुकसान नहीं

Fri, 13 Oct 2023 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि चौकी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटने के कारण यह हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण यह तार टूटी थी। गनीमत रही कि तार टूटते ही ऑटो कट लग गया था।
विज्ञापन
मोहाली में खरड़ थाने में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़ थाने के सनी एनक्लेव पुलिस चौकी में अचानक दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई। दूर-दूर काले धुएं का गुब्बार छा गया और हर तरफ अफरा-तफरी छा गई। मालखाने में खड़े करीब 150 दोपहिया वाहन और पांच चौपहिया वाहन समेत पुलिस के वाहन भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना सबसे पहले खरड़ फायर स्टेशन को मिली। इसके बाद करीब सात-आठ मिनट वहां से तीन गाड़ियां (दो बड़ी गाड़ियां और एक जीप) मौके पर पहुंचीं। इस बीच फेज-1 फायर ब्रिगेड को 12.55 पर सूचना मिली। इसके बाद फेज-1 से एक गाड़ी आग बुझाने मौके पर पहुंची। 

करीब सवा घंटे बाद दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक हुए नुकसान का पूरी तरह पता नहीं लग पाया है। इन वाहनों के साथ कुछ जब्त की गई अवैध शराब के ड्रम भी रखे थे, आग वहां तक पहुंचने के बाद यह और भी ज्यादा फैल गई। आग लगने की घटना की सूचना पाकर थाना सदर और सिटी पुलिस चौकी घड़ूआं के कर्मचारी और डीएसपी खरड़-1 करण सिंह संधू मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


 

हाईटेंशन लाइन टूटना बताया जा रहा कारण

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि चौकी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटने के कारण यह हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण यह तार टूटी थी। गनीमत रही कि तार मालखाने में गिरी। अगर कहीं और गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

खरड़ में फायर ब्रिगेड होने का मिला फायदा

सनी एनक्लेव में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना मिली तो फेज-1 से एक गाड़ी और खरड़ से दो बड़ी गाड़ियां और एक जीप घटनास्थल की तरफ निकल पड़ीं। रिहायशी इलाके में बनी सनी एनक्लेव चौकी में तब तक आग काफी भयंकर रूप ले चुकी थी। सब इसे बुझाने में लगे थे लेकिन इसे बुझाने में समय लग गया।

पार्क और सड़क पर भी गिरे तार

तार टूटने के बाद सनी एनक्लेव में बने एक पार्क और उसके साथ हर वक्त चलने वाली सड़क पर भी गिरी। गनीमत रही कि जब यह तार टूटा तो पार्क में कोई नहीं था और सड़कें भी खाली थीं जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड खरड़ के फायर ऑफिसर कौर सिंह ने बताया कि आग काफी भीषण थी और इस पर काबू पाने के लिए तीन बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें