जीरकपुर। दीपावली की रात जीरकपुर में पांच जगहों पर आग लग गई। इससे दो लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को छुट्टी दे गई है। वहीं, जश्न के दौरान झगड़ा कर जख्मी हुए 6 लोग अस्पताल पहुंचे, जिसकी जांच संबंधित थाने के अधिकारी कर रहे हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। इसकी पुष्टि एसएमओ ढकोली पौमी चतरथ ने की है।
दमकल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दिवाली वाले दिन जीरकपुर में 5 जगह आग की घटनाएं सामने आईं। जिन्हें सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर समय अनुसार कंट्रोल कर लिया गया। पहली घटना वीआईपी रोड पर एप्पल मॉल में एक ब्यूटी पार्लर के शोरूम में लगी थी। वहीं, दूसरी घटना भबात गांव में हुई जहां एक घर में आग लगी। इससे घर का काफी सामान जल गया। दमकल विभाग के फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं, तीसरी आग लगने की घटना सिल्वर सिटी सोसाइटी के बाहर हुई। यहां पर आग बीएमडब्ल्यू में लगी थी। यह कार पूरी तरह से चल गई। पीरमुछल्ला में रॉयल स्टेट सोसाइटी की सातवीं मंजिल में एक घर में लगी आग के दौरान भी काफी सामान जल गया। पांचवीं घटना देर रात डिफेंस कॉलोनी में हुई जहां मकान नंबर 134 में आग लगी और नुकसान हो गया।