फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर तैयार हुआ मोहाली नगर निगम में शामिल होने वाले इलाकों का नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की हद में शामिल होने वाले इलाकों के काम ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। इसके मद्देनजर नगर निगम की टीम ने निगम की हद में शामिल किए जाने वाले नए इलाकों का नक्शा तैयार कर लिया है। यह नक्शा निकाय विभाग से दस्तावेज हासिल करने के बाद बनाया गया है। सोमवार को नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में नक्शे को जांच पड़ताल करने के बाद इसे पास कर दिया गया गया है। इसके बाद इस नक्शे को स्थानीय निकाय विभाग को भेज दिया गया है। इस मौके पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से कुछ समय पहले मोहाली के साथ लगते विभिन्न इलाकों को नगर निगम में शामिल करने का फैसला लिया गया था। इस संबंधी 28 जून को हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था। इसके तहत सेक्टर-82, सेक्टर-66ए, सेक्टर-91, 92, 116, 117, गांव बलौंगी, बरियाली, बड़माजरा, टीडीआई का क्षेत्र नगर निगम के अधीन लिया जाएगा। निगम की ओर से तरफ से यह पारित प्रस्ताव निकाय विभाग को मंजूरी के भेजा गया था। लेकिन निकाय विभाग की ओर से इस संबंधी रेवेन्यू रिकार्ड और नक्शे की मांग की गई थी। इसके बाद जब यह मामला दोबारा निगम के पास पहुंच गया था तो गमाडा और अन्य विभागों से पूरे दस्तावेज हासिल करके नए सिरे से नक्शा तैयार किया गया है। इस नक्शे में किसी भी प्रकार की कोई खामी नहीं रखी गई। निगम के अधिकारियों ने करीब डेढ़ महीने की मशक्कत से नक्शा तैयार किया है। साथ ही इसे मंजूरी के लिए निकाय विभाग को भेज दिया गया है। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि जल्द ही इस एरिया को निगम में शामिल करके विकास कार्य करवाए जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि जो गांव निगम में शामिल हो जाएंगे, उनमें शहरों की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएंगी।
दो चरण हुए पूरे, अब एतराज लेने की होगी प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से निगम के अधीन लाए जाने वाले इलाकों के दो चरण पूरे हो गए हैं। जिसमें शामिल होने वाले इलाके और उनके नक्शे संबंधी काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, निकाय विभाग से उक्त नक्शा पास होने के बाद लोगों से एतराज मांगे जाएंगे। इसके बाद यह इलाके मोहाली नगर निगम में शामिल हो जाएंगे। इस मौके पर नगर निगम के एसई संजय कंवर, एसटीपी रजनीश वधवा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें