फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में डेंगू का कहर जारी, सोमवार को मिले 77 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में सोमवार को डेंगू बुखार से पीड़ित 77 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस मामले की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि डेंगू मच्छर का कहर अभी जारी है और बुखार के लक्षण अभी खत्म नहीं हुए हैं। इसलिए घरों में रहकर सावधानियां पहले की तरह बरतते रहें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सेहत विभाग की ओर से अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल बुखार से पीड़ित 188 लोगों की जांच की गई। इनमें से 77 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को आए 77 नए मरीजों के बाद जिले में अब कुल पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 2708 हो गया है, जिनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जिले में अभी तक 31 लोग डेंगू संदिग्ध बुखार के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं और राहत की खबर यह है कि बीते दो दिनों से बुखार से पीड़ित किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जो आगे बरकरार रहने की संभावना जताई है।
सिविल सर्जन ने बताया कि बदलते मौसम में घरों में रहने वाले अधिकतर लोग गर्मियों वाले कपड़े पहनकर रखते हैं, जो गलत है, क्योंकि बदलते मौसम के दौरान ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है और आधी बाजू वाले कपड़े पहनने वाले लोग अक्सर ऐसे मच्छरों का शिकार बनकर बुखार से पीड़ित हो जाते हैं। इसके साथ ही मौसम के बदलते ही शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे मच्छर शरीर के किसी अंग को काट न सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें