फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में नौकरी देने वाली कंपनियां कम, लोन देने वाले विभाग दिखे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीरवार को पंजाब सरकार की ओर से घर-घर रोजगार योजना के तहत डेराबस्सी के सरकारी कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें पहुंचे 400 छात्रों ने पंजीकरण करवाया और पहले चरण का इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में करीब 100 छात्र ही पास हो पाए। वहीं, दूसरी ओर स्वरोजगार शुरू करने के लिए दर्जनों ऐसे विभाग दिखे जो छात्रों को एक लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक के लोन की सुविधा मुहैया करवा रहे थे। रोजगार मेले में नौकरी देने पहुंची कंपनियों की अधिकतर मांग टेक्निकल और सेल्स मार्केटिंग के लिए थी। इसके चलते कई छात्रों को निराश होकर वापस घर जाना पड़ा।
विज्ञापन

मोहाली प्रशासन की ओर से शुरू हुए इस रोजगार मेले में सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक छात्रों ने वहां आई हुई 40 कंपनियों में आवेदन किया। इन 40 कंपनियों में से अधिकतर की मांग टेक्निकल और सेल्स मार्केटिंग के लिए थी, क्योंकि डेराबस्सी कॉलेज में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र ग्रामीण इलाकों से आते हैं, ऐसे में उनकी ओर से जो पढ़ाई की गई है वह कंपनियों की ओर से ऑफर की गई नौकरी के काबिल नहीं थी, ऐसे में कई छात्रों को खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ा।
स्वरोजगार पर दिया अधिक जोर
इस रोजगार मेले में कंपनियों की ओर से अधिक जोर स्वरोजगार पर दिया गया। यहां सरकारी और अर्ध सरकारी विभाग की ओर से 1 से लेकर 25 लाख रुपये तक का लोन कम ब्याज पर देने की योजना ऑफर की जा रही थी। इन विभागों में पंजाब लाइव स्टोक डेवलपमेंट बोर्ड, पशुपालन विभाग और पंजाब पशुधन विकास बोर्ड पंजाब, मछली पालन विभाग, डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड आदि शामिल रहे। पिछड़ी श्रेणी में विकास और केंद्र की ओर से शहरी और गांव क्षेत्र में खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से केवल गांव ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए मार्जिन मनी स्कीम के तहत लोन दिया जा रहा था, इसमें दो-तीन छात्रों ने ही रुचि दिखाई।
विज्ञापन

बड़ी कंपनियों ने लगाए रोजगार स्टाल
इस रोजगार मेले में इंटीग्रेट पर्सनल सर्विस, आईसीआई बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, इंडोस्विफ्ट लैब लिमिटेड डेराबस्सी, स्वराज इंजन, हेस्टैक्स सलूशन, एक्सिस बैंक, अमजोन पे, पुखराज, रुद्रा टेलनेट सलूशन, जीएमआर रीयल्टी प्राइवेट लिमिटेड, प्रोटींस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जे साइंस लोक प्राइवेट लिमिटेड, कम्पटीट सिनर्जीज, एचडीएफसी लाइफ, अंपायर पैकेज लिमिटेड, नाहर स्पिनिंग मिल, टेक महिंद्रा आईटी पार्क चंडीगढ़, मुरारी सर्विस, एरियल टेलीकॉम, इंडियन ओवरसीज बैंक, चेकमेट, जोमैटो, कोटक महिंद्रा, डॉक्टर आईटीएम जैसी बड़ी कंपनियों ने रोजगार मेले में अपने स्टाल लगा रखे थे।
खाली हाथ ही जाना पड़ रहा
मैं नौकरी करना चाहती हूं, लेकिन इस रोजगार मेले में युवाओें को जो नौकरी ऑफर की जा रही है। वह ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए है। जबकि मेरी ग्रेजुएशन पूरी नहीं हुई है। जबकि मैं अभी बीएससी-2 में ही हूं। इस कारण खाली हाथ ही घर जाना पड़ रहा है।
- कृष्णा, बीएससी, सेकेंड ईयर।
ग्रेजुएशन वालों को मिले नौकरी के विकल्प
नॉन मेडिकल से बीएससी कर रही हूं, मैं नौकरी करना चाहती हूं, जिससे मैं अपने कॉलेज की फीस आने वाले सेमेस्टर की भर सकूं। मेरे लिए नौकरी लेना बहुत जरूरी है, लेकिन यहां आई तो पता चला कि जो ग्रेजुएशन कर चुके हैं, उनके ही पहले चरण के इंटरव्यू लिए गए हैं। ऐसे में हमारे लायक यहां कोई नौकरी ऑफर नहीं की जा रही है।
- सिमरनजीत कौर, बीएससी, सेकेंड ईयर।
मेरे फील्ड के मुताबिक नहीं नौकरी
रोजगार मेले के बारे में सुनते ही मैंने यहां आवेदन के लिए सोचा। यहां जो कंपनियां जॉब ऑफर कर रही हैं, वह हमारे लिए नहीं है, क्योंकि मैं बीकॉम कर रही हूं, तो मेरी फील्ड से संबंधी मुझे यहां कोई नौकरी नहीं मिली। इसलिए मुझे अब एक साल और इंतजार करना होगा। इसके बाद मैं किसी निजी कंपनी में आवेदन कर सकूंगी।
- हरमनप्रीत कौर, बीकॉम, सेकेंड ईयर।
टेक्निकल और सेल्स की थीं नौकरियां
कॉलेज की फीस और खुद की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए मैं रोजगार मेले में आई थी। लेकिन यहां टेक्निकल और सेल्स मार्केटिंग की जॉब ऑफर की जा रही है, जो मेरी डिग्री के हिसाब से नहीं है। वहीं, कुछ नौकरियां सर्विस सेक्टर की हैं, जो 8वीं और 12वीं के छात्रों के लायक है। ऐसे में मुझे यहां कोई नौकरी नहीं मिल पाई।
- प्रिया, बीकॉम, सेकेंड ईयर।
तीन कंपनियों में किया आवेदन
मैं ग्रेजुएट कर चुका हूं, आज ही कॉलेज से अपनी डिग्री लेने आया था। वहीं, रोजगार मेले में आई कंपनियों में मैंने तीन में आवेदन भी किया है। इनमें से लेओम इंटरनेशनल कंपनी में मेरा पहले चरण के लिए सिलेक्शन हो गया है और शुक्रवार को चंडीगढ़ में दूसरे चरण का इंटरव्यू है। देखते हैं वहां क्या होगा।
- गुरप्रीत सिंह, हरिपुर हिंदुआं।
दूसरे चरण के लिए कंपनी करेगी कॉल
मैं इसी कॉलेज से साल 2020 में ग्रेजुएशन कर चुका हूं। आर्मी और पुलिस के लिए तैयारी कर रहा हूं, लेकिन रोजगार मेले में मैं अपने दोस्त के साथ यहां इंटरव्यू देने चला आया और पहले चरण का इंटरव्यू मैंने पास कर लिया है। लेकिन दूसरे चरण के लिए कंपनी कॉल करेगी।
- अजय चौधरी, गांव पलसारा।
सरकारी नौकरी नहीं मिली तो करूंगा आवेदन
वर्ष- 2020 में ग्रेजुएशन की है, वैसे मैंने पंजाब पुलिस के लिए आवेदन किया है। लेकिन अगर वहां सिलेक्शन नहीं हो पाया तो इन कंपनियों में ही आवेदन करूंगा। फिलहाल मेरे दोस्त का सिलेक्शन हो चुका है। अब अगर उसका हो गया, तो मैं भी उसी की कंपनी में आवेदन करूंगा। क्योंकि सितंबर में ही मेरा पंजाब पुलिस के लिए पेपर है।
- रविंदर सिंह, हरिपुर हिंदुआं।
अगले रोजगार मेले में हो जाऊंगा पास
रोजगार मेले में आने से मुझे इंटरव्यू कैसे दिया जा सकता है और आने वाले समय में किस तरह के काम के लिए मैं आवेदन कर सकता हूं, इसका पता चल गया है। हां, इंटरव्यू में पास नहीं हो पाया, लेकिन अगले रोजगार मेले में इंटरव्यू में मैं जरूरी पास हो जाऊंगा।
विज्ञापन

- मौनी सेनी, बीए, सेकेंड ईयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें