फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद न शुरू होने पर किसानों ने घेरा विधायक का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले की मंडियों में जल्दी धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्च के बैनर तले शनिवार को किसान एक बार फिर संघर्ष की राह पर आ गए। किसानों ने सेक्टर-78 स्थित पंजाब के पूर्व सेहतमंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के घर का घेराव किया।
विज्ञापन

हालांकि जिला पुलिस की तरफ से सेहतमंत्री के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। साथ ही मजबूत बैरिकेडिंग की हुई थी। किसान पूर्व सेहतमंत्री के घर के बाहर ही दरियां बिछाकर ही बैठ गए। किसानों ने कहा कि पंजाब एक खेती प्रधान सूबा है। फसल खरीद प्रबंध सरकार ने कही करने होते हैं। इसलिए मौजूदा विधायक व पूर्व मंत्री के घर का घेराव कर धरना लगाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्च की की तरफ से गत दिवस डीसी दफ्तरों का घेराव करने की कॉल दी गई थी।
डीसी दफ्तरों में दो दिन दिन छुट्टी है। इसे मुख्य रखते हुए मंत्रियाें व विधायकों के घरों का घेराव करने का फैसला लिया गया। यह घेराव उस समय तक जारी रहेगा, जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती है। उन्होंने कहा कि मंत्री की कोठी से न कोई व्यक्ति बाहर आने दिया जाएगा और न ही किसी को अंदर जाने दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि अगर केंद्र सरकार फसल नहीं खरीद सकती है तो पंजाब सरकार फसल की खरीद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें